Mixed Boxing Championship: रांची के द डिवाइन स्कूल में रविवार को इंटर हाउस मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में स्कूल के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का मन मोह लिया।
दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद शाम 4 बजे समापन समारोह आयोजित किया गया।
समापन समारोह में द डिवाइन स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद माज़ खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड हाउस ने 30 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं ग्रीन हाउस ने द्वितीय स्थान तथा येलो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के ऑफिशियल्स के रूप में एमडी जमील अंसारी, फिरोज हैदरी, आरती कुमारी, रोहिणी टोप्पो, कंचन कुमारी एवं साक्षी कुमारी उपस्थित रहीं।
चैंपियनशिप का सफल आयोजन मिक्स बॉक्सिंग राज्य संघ के महासचिव मोहम्मद इब्रार कुरैशी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और शानदार तकनीकी प्रदर्शन का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है।
