बस कुछ घंटों में शुरू होगी चौकों-छक्कों की बरसात, इस बार के IPL में है बहुत कुछ खास

IPL 2026

IPL 2026: फटाफट क्रिकेट का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। दुनिया का सबसे पोपुलर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) के शानदार आगाज़ का इंतज़ार दुनिया कर रही है।

साल 2026 में IPL का 19वां संस्करण खेला जा रहा है। उद्घाटन मैच में रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी।
इस बार के सीजन में क्या-क्या महत्वपूर्ण है, आइये जानते हैं।

28 मार्च से 31 मई 2026 तक प्रतियोगिता चलेगी।

पहला मुकाबला RCB Vs SRH होगा।

सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन 25.20 करोड़ रूपये में बिके हैं।

अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा सबसे महंगे रहे।

प्रशांत और कार्तिक 14.20 करोड़ रूपये के साथ महंगे रहे।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओरे से खेलेंगे।

संजू सैमसन और महेन्द्र सिंह धौनी पहली बार एक टीम शामिल हैं।

संजू ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स ज्वायन किया है।

संजू सैमसन के नहीं रहने पर रियान पराग को राजस्थान की कप्तानी सौंपी गयी है।

राजस्थान रॉयल्स ने ऑलराउंडर रविन्द्र जाडेजा और सैम करन को अपने पाले में कर लिया है।

पिछले सीजन में दमदार रहे वैभव सूर्यवंशी (RR) पर सभी की नज़र रहेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार यह खिताब जीता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आइपीएल का खिताब 3 बार जीता है।

महेन्द्र सिंह धौनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले सीजन से आज तक खेल रहे हैं।

अजिंक्या रहाणे और मनीष पांडेय भी पहले सीजन से आज तक खेल रहे हैं।

प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

IPL इतिहास में पहली बार सभी टीमों के कप्तान भारतीय हैं।

तीन टीमों पंजाब, बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के दो-दो होम ग्राउंड्स हैं।

पंजाब किंग्स- मोहाली और धर्मशाला

रॉयल चैलेंर्स बेंगलुरू- रायपुर और बेंगलुरू

राजस्थान रॉयल्स- जयपुर और गुवाहाटी

कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र। प्रशांत वीर (CSK), कार्तिक शर्मा (CSK), आकिब नबी (DC), अशोक शर्मा (GT), मुकुल चौधरी (LSG), मंगेश यादव (RCB), शिवांग कुमार (SRH), रैंस फुलेट्रा (SRH)।