Former Deputy CM of Goa met Sudesh Mahto: गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत बाबू कवलेकर ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो (Sudesh Mahto) से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड ओलम्पिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो भी मौजूद थीं।
चंद्रकांत बाबू कवलेकर सेपक टकरा खेल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार रांची पहुंचे थे। सुदेश महतो ने चंद्रकांत कवलेकर को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि सेपक टकरा खेल को बढ़ावा देने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से पहल करते रहेंगे।
रांची में 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता चल रही थी, जिसका समापन भी शुक्रवार को हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सुदेश महतो ने ही किया था। इस दौरान इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन के महासचिव दातुक अब्दुल हामिद कादिर और रांची के विधायक सीपी सिंह भी मौजूद थे।
