National Skating Championship: झारखंड की राजधानी रांची में खेली जा रही 12वीं नेशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन भी मेजबान झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन झारखंड के स्केटर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए पदक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
चैंपियनशिप के तीसरे दिन झारखंड के खाते में 1 स्वर्ण (Gold) और 1 रजत (Silver) पदक आया।
आरव यादव ने ट्रैक पर अपनी रफ्तार का शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड के लिए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता।
वहीं हजारीबाग के होनहार स्केटर नूर आलम ने बेहतरीन प्रतिस्पर्धा दिखाते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया।
तीसरे दिन मिले इन दो पदकों को मिलाकर चैंपियनशिप में झारखंड के कुल पदकों की संख्या अब 12 हो गई है।
झारखंड के खाते में अभी कुल 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 5 कांस्य पदक हो गये हैं।
आरव यादव के गोल्ड और नूर आलम के सिल्वर मेडल जीतने पर राज्य के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खेल संघ में भारी उत्साह है।
मेजबान झारखंड के खिलाड़ी लगातार पोडियम पर अपनी जगह बना रहे हैं, जिससे पूरे खेल जगत में हर्ष का माहौल है।
