राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का विजयी आगाज, चंडीगढ़ को 6-0 से हराया

National Junior Women’s Hockey: महाराष्ट्र में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया है।

अपने पहले मैच में झारखंड की टीम ने चंडीगढ़ को 6-0 से पराजित किया।

झारखंड की ओर से पुष्पा डांग ने 2 गोल किए।

वहीं एस्थर होरो, सरोज मुंडरी, जमुना कुमारी और संगीता कुमारी ने 1-1 गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम की कप्तान रजनी केरकेट्टा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

झारखंड टीम की इस पहली जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है और अगले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।