U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता झारखंड महिला टीम रवाना, छत्तीसगढ़ में होगी प्रतियोगिता

Junior National Wrestling Championship: U-20 जूनियर राष्ट्रीय पुरुष फ्रीस्टाइल/ग्रीको रोमन एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के भिलाई और दुर्ग में होने जा रहा है।

10 से 12 अप्रैल तक होने वाली इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही है।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड कुश्ती महिला टीम के 14 सदस्य दुर्ग रवाना हुए।

इस टीम में 10 महिला पहलवान और 4 टीम प्रशिक्षक शामिल हैं।

महिला पहलवान

  • पूनम उरांव- 50kg
  • रिया कुमारी- 53kg
  • नेहा उरांव- 55kg
  • स्नेहा कुमारी- 57kg
  • सिमरन बिलचन मिंज- 59kg
  • कुमकुम कुमारी नायक- 62kg
  • अनन्या डे- 65kg
  • वैष्णवी ठाकुर- 68kg
  • सांझ कुमारी- 72kg
  • सुष्मिता कुमारी- 76kg

प्रशिक्षक- रिंपा कुमारी, चंचला कुमारी, मृत्युंजय नाथ चौधरी, सुशांत सौरव

U-20 कुश्ती टीम के सदस्यों को रवाना होने से पहले झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, के. रवि कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, भोलानाथ सिंह,  महासचिव रजनीश कुमार,  बिजय शंकर सिंह, सभी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सचिव ने शुभकामनायें दी।