IPL 2026 GT Vs DC: आईपीएल सीजन 19 के अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया।
इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हैट्रिक लगाने का सपना टूट गया।
वहीं गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में जीत का खाता खोला।
आखिरी ओवर का रोमांच
मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 13 रन चाहिये थे।
प्रसिद्ध कृष्णा की पहली ही गेंद पर विप्रज निगम ने चौका जड़ दिया। अब 5 गेंदों पर 9 रनों की ज़रूरत थी।
दूसरी गेंद पर विप्रज निगम ने शुभमन गिल को कैच थमा दिया और पैवेलियन लौट गये।
तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने 1 रन लिया और स्ट्राइक डेविड मिलर के पास आ गया। 3 गेंदों पर 8 रनों की ज़रूरत थी।
चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा छक्का जड़ मैच दिल्ली की जीत के करीब कर लिया। अब 2 गेंदों पर 2 रनों की ज़रूरत थी।
पांचवी गेंद पर डेविड मिलर ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला। कुलदीप रन लेने के लिए दौड़े लेकिन मिलर ने मना कर दिया।
आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन बनाने थे। स्लो बाउंसर गेंद को मारने से डेविड मिलर चूक गये और गेंद विकेटकीपर जोस बटलर के दस्तानों में पहुंच गयी।
दोनों बल्लेबाज रन लेने के लिए भागे लेकिन बटलर से सीधा स्टंप्स की गिल्लियां बिखेर कुलदीप को रन आउट कर दिया।
इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से गुजरात ने जीत को छीन लिया।
मैच के हीरो से विलेन बने डेविड मिलर
डेविड मिलर को फिल्डिंग के दौरान हाथ में चोट लगी। बावजूद इसके वो बल्लेबाजी करने आये।
जिस समय मिलर बल्लेबाजी के लिए उतरे उस वक्त दिल्ली का स्कोर 14 ओवर में 134 रन था।
दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों पर रनों की ज़रूरत थी।
एक शॉट खेलने के दौरान उनकी हाथों में तेज दर्द हुआ और वे डग आउट वापस लौट गये।
लेकिन 17 ओवर में 166 रनों के योग पर 6 विकेट गिरने के बाद वे फिर बल्लेबाजी करने उतरे।
अब दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रनों की दरकार थी।
मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच को गुजरात टाइटंस से दूर कर दिया।
19वें ओवर में सिराज की 6 गेंदों पर 23 रन बटोर उन्होंने गुजरात के खिलाड़ियों की पेशानी पर बल ला दिया।
अब आखिरी ओवर में सिर्फ 13 रनों की ज़रूरत थी।
अगर डेविड पांचवी गेंद पर 1 रन ले लेते तो यह स्कोर बराबरी का हो जाता और आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन जीत के लिए चाहिये होते।
लेकिन डेविड मिलर के अति आत्मविश्वास ने इस मैच को गुजरात के पाले में डाल दिया।
इसी के साथ डेविड मिलर हीरो बनते-बनते मैच के विलेन बन गये।
केएल राहुल की शानदार पारी
दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शानदार पारी खेली और पाथुम निसांका के साथ मिलकर जीत की नींव रखी।
निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाये, जबकि केएल राहुल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रन बनाये।
गुजरात की बल्लेबाजी
इससे पहले गुजरात टाइटंस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाये।
शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 70 रन, वाशिंगटन सुंदर ने 55 और जोस बटलर ने 52 रनों का योगदान दिया।
बटलर ने बनाया रिकॉर्ड
बटलर ने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के जड़े। इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले वे पांचवे खिलाड़ी बन गये।
इससे पहले क्रिस गेल (1056 छक्के), कीरोन पोलार्ड (982 छक्के), निकोलस पूरान (712 छक्के), जोस बटलर (600 छक्के)।
मैच का स्कोर कार्ड
गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी
शुभमन गिल- 70 (45) {4*4, 5*6}
वाशिंगटन सुंदर- 55 (32) {6*4, 2*6}
जोस बटलर- 52 (27) {3*4, 5*6}
दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी
मुकेश कुमार- 2/55 (4)
लुंगी एनगिडी- 1/24 (4)
कुलदीप यादव- 1/42 (4)
दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी
केएल राहुल 95 (52) {11*4, 4*6}
डेविड मिलर 41* (20) {3*4, 3*6}
पाथुम निसांका 41 (24) {6*4, 1*6}
गुजरात टाइटंस गेंदबाजी
राशिद खान- 3/17 (4)
प्रसिद्ध कृष्णा- 2/52 (4)
मोहम्मद सिराज- 1/52 (4)
