Khelo India Tribal Games: भारत सरकार के खेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 25 मार्च से प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स चल रहा है। यहां झारखंड के खिलाड़ी बेहतरीन खेल का मुजायरा पेश कर रहे हैं।
बुधवार को झारखंड की झोली में 2 स्वर्ण पदक, 1 रजक पदक और 2 कांस्य पदक आया।
झारखंडी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
महिला व़ॉक स्पर्धा के 10 हज़ार मीटर में नेहा खलको और शिवानी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता।
महिला जेवलिन थ्रो में झारखंड की सविता मुर्मू ने 43.12 के साथ रजत पदक जीता।
पुरुषों के 800 मीटर रेस में झारखंड के राहुल उरावं और मनीष बेदिया ने कांस्य पदक जीता।
तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में झारखंड महिला हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश को 4-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
झारखंड की महिला कबड्डी टीम फाइनल में पहुंच गयी है। झारखंड ने विदर्भ को 39-36 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनायी।
