Indian Athletics Series: रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में रविवार को Athletics Federation of India, नई दिल्ली और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के 200 से अधिक एथलीटों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-20 बालक एवं बालिका वर्ग के साथ-साथ पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुचारु संचालन हेतु 50 से अधिक तकनीकी पदाधिकारियों ने 38 विभिन्न स्पर्धाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत ट्रैक एवं फील्ड की प्रमुख स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डल्स, 400 मीटर हर्डल्स, 100 मीटर हर्डल्स (महिला) का आयोजन हुआ…
फील्ड इवेंट्स में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद एवं पोल वॉल्ट का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने झारखंड को राष्ट्रीय एथलेटिक्स मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दी है।
झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों, तकनीकी अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
पदक विजेताओं का विवरण
पुरुष 100 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- अनिकेत नलावड़े (महाराष्ट्र) – 10.60 सेकंड
रजत पदक-रोहन घोष (पश्चिम बंगाल) – 10.68 सेकंड
कांस्य पदक- वरुण ऊरी मनोहर (तमिलनाडु) – 10.74 सेकंड
पुरुष 200 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- महेंद्र सांता (ओडिशा) – 21.96 सेकंड
रजत पदक- परस (हिमाचल प्रदेश) – 22.31 सेकंड
कांस्य पदक- आर्यन ब्राह्मिन (ओडिशा) – 22.80 सेकंड
पुरुष 400 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- मलाया बारिक (ओडिशा) – 49.33 सेकंड
रजत पदक- आर्यन एक्का (ओडिशा) – 50.04 सेकंड
कांस्य पदक- प्रवीण कुमार (तमिलनाडु) – 49.81 सेकंड
पुरुष 800 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- एम.डी. महासिन अवल (पश्चिम बंगाल) – 1:53.21
रजत पदक- देबराज मलिक (पश्चिम बंगाल) – 1:53.62
कांस्य पदक- विपिन कुमार वर्मा (उत्तर प्रदेश) – 1:54.42
पुरुष 5000 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- संदीप पाल (उत्तर प्रदेश) – 14:11.62
रजत पदक- शिवाजी परशुराम (रिलायंस) – 14:15.15
कांस्य पदक- मृणाल सरोदे (आर्मी) – 14:16.84
पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़
स्वर्ण पदक- कृषिक एम (रिलायंस) – 13.72 सेकंड
रजत पदक- रथीश पांडिड (रिलायंस) – 14.10 सेकंड
कांस्य पदक- माजगुल मयुदीन अमीन (गुजरात) – 15.15 सेकंड
पुरुष ऊँची कूद
स्वर्ण पदक- सर्वेश अनिल कुशारे (महाराष्ट्र) – 2.19 मीटर
रजत पदक- अफरोज अहमद (झारखंड) – 2.13 मीटर
कांस्य पदक- एम. डी. नईम (पश्चिम बंगाल) – 2.05 मीटर
पुरुष लंबी कूद
स्वर्ण पदक- सरुन पयासिंह (ओडिशा) – 7.48 मीटर
रजत पदक- मुहम्मद अनीस याही (रिलायंस) – 7.19 मीटर
कांस्य पदक- उर्विश पोखरियाल (रिलायंस) – 7.08 मीटर
पुरुष गोला फेंक
स्वर्ण पदक- राज रोशन (झारखंड) – 14.20 मीटर
रजत पदक- रवि भास्कर (बिहार) – 13.78 मीटर
पुरुष भाला फेंक
स्वर्ण पदक- उत्तम बालासाहेब पाटिल (महाराष्ट्र) – 74.85 मीटर
रजत पदक- नारायण सिंह (NCOE पटियाला) – 66.62 मीटर
कांस्य पदक- अरुण मोदी (बिहार) – 64.22 मीटर
महिला 100 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- मौसुमी रॉय उत्तम (ओडिशा) – 11.83 सेकंड
रजत पदक- हिमाश्री रॉय (रेलवे) – 11.87 सेकंड
कांस्य पदक- बिनाती बेहेरा (ओडिशा) – 12.14 सेकंड
महिला 200 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- मौसुमी रॉय उत्तम (ओडिशा) – 24.79 सेकंड
रजत पदक- बिदिशा कुंडू (पश्चिम बंगाल) – 24.99 सेकंड
कांस्य पदक- समृति जमवाल (हिमाचल प्रदेश) – 25.27 सेकंड
महिला 400 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- सुखी बास्के (ओडिशा) – 54.91 सेकंड
रजत पदक- श्रावणी सांगले (महाराष्ट्र) – 54.96 सेकंड
कांस्य पदक- रूबिना यादव (रेलवे) – 56.30 सेकंड
महिला 800 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- दीप्तिरानी साहू (ओडिशा) – 2:13.85
महिला 1500 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- नमिता प्रधान (ओडिशा) – 5:01.87
महिला 5000 मीटर दौड़
स्वर्ण पदक- भारती (हरियाणा) – 16:55.42
रजत पदक- ममता पाल (ऑल इंडिया पुलिस) – 17:55.45
कांस्य पदक- मिताली भोयार (महाराष्ट्र) – 18:23.04
