थम गया भोंपू का शोर, साइलेंट कैंपेनिंग जारी, मतदाता हो रहे कन्फ्यूज़

nagar nikay chunaw 2026

Nagar Nikay Chunav 2026: झारखंड में सभी राजनीतिक दलों की निगाह नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) पर टिकी है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद NDA के लिए यह एक अग्निपरीक्षा है।

वहीं सत्ताधारी दलों के लिए अपनी जीत को साबित करने की एक बड़ी चुनौती है। शनिवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम चुका है।

अब न सभा होगी और न ही कोई जुलूस निकाला जा सकता है। हालांकि प्रत्याशी अब घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का काम कर रहे हैं।

राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय

नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं। लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित उम्मीदवार उतारकर चुनावी रण को दिलचस्प बना दिया है। इस दौरान सभी दलों ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है।

इधर BJP अपने उम्मीदवारों की जीत के प्रति पूरा तरह आश्वस्त है। हालांकि सत्ताधारी दल पर NDA के नेता चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपनाने और सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप भी लगा रहे हैं।

कांग्रेस और JMM भी इस चुनाव से BJP का सुपड़ा साफ करने की बात कर रहे हैं।

जानें अपने चुनावी क्षेत्र को

राज्य की 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होना है। इन निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें हैं। नगर निगम में रांची, धनबाद, देवघर, आदित्यपुर, चास, हज़ारीबाग, मानगो, मेदिनीनगर और गिरिडीह शामिल हैं।

नगर परिषद में बिश्रामपुर, चतरा, चक्रधरपुर, चाईबासा, दुमका, गढ़वा, गुमला, झुमरीतिलैया, रामगढ़, सिमडेगा, साहिबगंज, पाकुड़, फुसरो, मिहिजाम, मधुपुर, लोहरदगा, जुगसलाई, गोड्डा, चिरकुंडा और कपाली शामिल हैं।

बैलेट पेपर (Ballot Paper) से चुनाव होने के कारण मतदाताओं को NOTAका विकल्प नहीं मिल सकेगा। पोलिंग पार्टियों के मतदान केन्द्रों तक रवाना होने का सिलसिला जारी है। 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मदतान होगा और 27 फरवरी को मतगणना होगी।