भारत में भी बनेगा राफेल लड़ाकू विमान! फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया साफ

Rafale Fighter Jet

Rafale fighter Jet: भारत में फ्रांस के राफेल (Rafale) बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। दोनों देशों के बीच करीब 3.25 लाख करोड़ रूपये का डील लगभग तय हो गया है।

इस डील के तहत फ्रांस 114 राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jet) भारत को बेचेगा। इन 114 में सिर्फ 18 विमान सीधे फ्रांस से भारत आयेंगे जबकि 98 राफेल विमान भारत में ही बनेंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने डील पर क्या कहा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो (Emmanuel Macro) ने इस डील को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, कि इस डील से दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे और भारत की रक्षा क्षमता मजबूत होगी।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मैक्रो ने राफेल को लेकर डील पर बड़ा बयान दिया।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि फ्रांस इस डील के तहत भारत को कई तरह की रियायत दे सकता है।

ये रियायतें डोमेस्टिक डिफेंस इको सिस्टम के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।

रक्षा अधिग्रहण परिषद की मंजूरी

दरअसल करीब एक हफ्ते पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों के खरीद को मंजूरी दी है।

इधर राफेल विमान के डील को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इन सवालों पर मैक्रो ने कहा कि फाइटर जेट भारत को सैन्य रूप से और अधिक मजबूत बनाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें नहीं समझ आता कि लोग इसकी आलोचना क्यों करते हैं जबकि इससे आपके देश को ही मजबूती मिलती है।

राफेल लड़ाकू विमान स्वदेशी तेजस और रूसी सुखोई से कई मामले में एडवांस और पावरफुल है। इस डील पर अंतिम समझौता होने के बाद रक्षा साझेदारी के क्षेत्र में भारत से अमेरिका और रूस पीछे छूट सकते हैं। यह कदम मेक इन इंडिया के पहल को और मजबूती प्रदान करता दिखायी दे रहा है।  इससे भारतीय रक्षा उद्योग को नई तकनीकी क्षमता के साथ-साथ रोजगार के अवसर का लाभ भी मिलेगा।