Khelo India Tribal Games: खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 3 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन संपन्न हुआ।
इसमें झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा। झारखंड एथलेटिक्स टीम गेम्स में ओवर ऑल विजेता बनी।
आखिरी दिन जगदलपुर के धर्मपुरा में आयोजित पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स स्पर्धा में झारखंड के एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य समेत कुल 6 पदक जीता।
पुरुष 200 मीटर दौड़ में शिव कुमार सोरेन ने 21.51 सेकेंड, महिला लंबी कूद में प्रीति लकड़ा ने 5.54 मीटर, महिला 4×400 मीटर रिले में आशा किरण बारला, शिवानी कुमारी, चिंतामणि टूटी एवं तनीषा कुमारी की चौकड़ी ने 3:58.03 सेकेंड एवं पुरुष वर्ग 1500 मीटर में राहुल उरांव ने 4.01.18 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
महिला वर्ग 200 मीटर में 26.13 सेकेंड के साथ अनामिका उरांव ने रजत पदक जीता।
पुरुष 4×400 मीटर रिले में रामचंद्र सांगा, दीपक टोप्पो, राहुल उरांव, मनीष बेदिया की चौकड़ी ने 3:19.62 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।
महिला फुटबॉल फाइनल के मुकाबले में झारखंड की टीम छत्तीसगढ़ से 1- 0 से हारकर रजत पदक जीता।
हॉकी में रजत और कांस्य पदक
रायपुर में फाइनल के हुए मैच में झारखंड पुरुष हॉकी टीम को ओडिशा से हराकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
तीरंदाजी में स्वर्ण और रजक पदक
रायपुर में आयोजित तीरंदाजी में झारखंड रिकर्व मिक्स टीम की कोमालिका बारी एवं कृष्णा पिगुआ ने स्वर्ण पदक जीता।

कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में मेघा बेसरा ने रजत पदक जीता।
कंपाउंड महिला टीम की मेघा बेसरा, सविता कुमारी, पूजा हेमब्रम एवं कंपाउंड मिक्स टीम की मेघा बेसरा एवं आकाश अलदा ने कांस्य पदक जीता।
रायपुर में आयोजित कबड्डी प्रदर्शनी मैच में झारखंड महिला कबड्डी उपविजेता एवं पुरुष कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता।
गांधी मैदान सरगुजा, अंबिकापुर में आयोजित मल्लखंब प्रदर्शनी मैच में झारखंड पुरुष टीम ने ओवर ऑल तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, मधुकांत पाठक, भोलानाथ सिंह, बिपिन कुमार सिंह, सीडी सिंह, एस.के. पांडे, साझा के मणिकांत, देवेंद्र सिंह, मनोहर टोपनो, नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा, एथलेटिक्स टीम मैनेजर डी.एस.ओ. पाकुड़ राहुल कुमार, डीएसओ तूफान पोद्दार, टीम कोच आशु भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, नीरज राय, नरेश कुजूर, अनुभा खाका, बिना केरकेट्टा, अजय सुबास तिर्की, आदम होरो, एस मोहंती, हरेंद्र सिंह, करण कर्मकार और सुमित मिश्रा समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
