मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जुटेंगे झारखंड के दिग्गज बॉक्सर, 19 अप्रैल को रांची में होगा आयोजन

Boxing Championship: झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड में मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Jharkhand State Mix Boxing Championship) का आयोजन किया जा रहा है।

रांची के खेलगांव में होने वाले इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 20 अधिकारियों, जज एवं रेफरी तैनात किए जाएंगे।

साथ ही सभी जिलों से दो-दो रेफरी को आमंत्रित किया गया है, ताकि मुकाबले निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद इबरारा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं, जिससे प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।