कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाया जीत का चौका, दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार

IPL KKR Vs DC: पहले गेंदबाजों ने कसी कमान, फिर बल्लेबाजों ने लाया तूफान, और इस आंधी में उड़ गयी दिल्ली कैपिटल्स की टीम।

शुक्रवार को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला गया।

इस मुकाबले में कोलकाता ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

दिल्ली के 142 रनों के जवाब में कोलकाता ने 14.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से एक कदम और दूर हो गयी है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरूआत अच्छी रही।

केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर मे 49 रन जोड़े।

पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। उसके बाद बल्लेबाजों में तू चल मैं आई वाली कहावत की होड़ लग गयी।

एक छोर थामे पाथुम निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

दिल्ली के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये।

निचले क्रम में आशुतोष शर्मा ने 39 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

झारखंड के अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की अगुवाई में केकेआर के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया।

फिन एलन के तूफान में उड़े गेंदबाज

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही।

कप्तान अजिंक्य रहाणे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये, वहीं अंगकृष रघुवंशी महज 1 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।

उसके बाद क्रीज पर उतरे कैमरन ग्रीन ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की।

दूसरी छोर से फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को लगातार चौथी जीत दिला दी।

दिल्ली के सभी गेंदबाज इन दोनों के आगे बेबस नज़र आये।

फिन एलन ने 47 गेंदों पर 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाये।

कैमरन ग्रीन ने उनका साथ देते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाये।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी

पाथुम निसांका- 50 (29) {5*4, 3*6}

आशुतोष शर्मा- 39 (28) {3*4, 3*6}

केएल राहुल- 23 (14) {4*4, 0*6}

कोलकाता नाइट राइडर्स गेंदबाजी

कार्तिक त्यागी- 2/25 (4)

अनुकूल रॉय- 2/31 (4)

सुनील नरेन- 1/17 (4)

कोलकाता नाइट राइडर्स बल्लेबाजी

फिन एलन- 100* (47) {5*4, 10*6}

कैमरून ग्रीन- 33 (27) {0*4, 2*6}

अजिंक्य रहाणे- 13 (9) {1*4, 1*6}

दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी

अक्षर पटेल- 1/27 (4)

लुंगी एनगिडी- 0/7 (2)