प्लेऑफ में पहुंचने की जंग, गुजरात टाइटंस का विजय रथ रोकने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम

IPL RR Vs GT: राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड जयपुर में आज बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है।

यहां पर राजस्थान के सामने होगी जीत की हैट्रिक लगा चुकी गुजरात टाइटंस की टीम।

दोनों ही टीमें आज का मैच जीतकर अंक तालिका में मजबूत होना चाहेंगी।

सीजन 19 में दोनों ही टीमों ने अब तक 10 मैच खेले हैं और उनमें 6 मुकाबलों में जीत और 4 में हार का सामना की है।

बेहतर रन रेट के कारण राजस्थान की टीम अंक तालिका में चौथे और गुजरात पांचवे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स का संघर्ष

आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल लगातार बेहतर खेल दिखा रहे हैं।

लेकिन उनके बाद के बल्लेबाजों में निरंतरता नहीं दिख रही है।

हालांकि कप्तान रियान पराग ने पिछले मैच में 90 रन ज़रूर बनाये थे, लेकिन पूरे सीजन में वे फ्लॉप रहे।

ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे।

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं।

नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा उनका बेहतर साथ दे रहे हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम संतुलित

GT ने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज की है।

कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन बेहतरीन फॉर्म में हैं।

जोस बटलर तीसरे क्रम पर अपनी बल्लेबाजी से टीम की रीढ़ बने हुए हैं।

गेंदबाजी मे कागिसो रबाडा के नेतृत्व में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज बल्लेबाजों को परेशान करने का माद्दा रखते हैं।

हेड टू हेड मुकाबले में दोनों टीमें

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 9 मैच खेले गये हैं।

इनमें गुजरात ने 6 मैच जबकि राजस्थान ने 3 मैचों में बाजी मारी है।

इस सीजन में दोनों के बीच अहमदाबाद में एक मुकाबला खेला जा चुका है।

उसमें राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हराया था।

गुजरात के खिलाफ ही पिछले सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का सबसे तेज शतक जमाया था।

ऐसे में आज के मुकाबले में गुजरात पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंसः साईं सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।