Footballer Lionel Messi made history: दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने आखिरकार इतिहास रच दिया।
उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गये मुकाबले में उन्होंने 2 गोल दागकर टीम को 2-0 से शानदार जीत दिलायी।
पहला गोल दागते ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
इसी का साथ अर्जेंटीना भी नॉक आउट राउंड में पहुंच गया है।
अपने पहले मैच में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को हराया था।
इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने हैट्रिक गोल दागा था।
ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2 गोल मिलाकर उनके विश्व कप में कुल 18 गोल हो गये हैं।
डलास स्टेडियम में खेले गये अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबले में पहली सफलता 39वें मिनट में मिली।
जबकि दूसरा गोल इंजरी टाइम में 95वें मिनट में हुआ।
लियोनेल मेसी ने इस मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
खेल के 9वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली।
लेकिन मेसी इस पेनाल्टी का फायदा नहीं उठा सके और गेंद को पोस्ट के बाहर मार बैठे।
इसी के साथ वे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा 3 पेनाल्टी मिस करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये।
उनसे पहले यह रिकॉर्ड घाना के असामोआ ग्यान के नाम था जिन्होंने 2 पेनाल्टी मिस किये थे।
लगातार 6 फीफा विश्व कप में गोल करने वाले खिलाड़ियों में लियोनेल मेसी तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं।
फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के बाद अब लियोनेल मेसी ने यह रिकॉर्ड बनाया।
