हम हैं तो काहे हैं कन्फ्यूज़, एक Click में जाने अपने वार्ड और मतदान केंद्र को…

eci

Nagar Nikay Chunav 2026: झारखंड राज्य की 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होना है। इन निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें हैं। राज्यभर में निकाय चुनाव (Municipal Election) को लेकर इसबार मतदाता बेहद कन्फ्यूज़ हैं।

दरअसल इस बार कई लोगों के वार्ड बदल चुके हैं, साथ ही मतदान केन्द्र (Polling Stations) भी बदला जा चुका है। यहां तक कि राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का भी वार्ड बदल चुका है। ऐसे में बहुतेरे मतदाताओं को यह समझ नहीं आ रहा कि वे मतदान करें तो किस वार्ड के लिए करें।

इसके अलावा उनका मतदान केन्द्र कहां होगा। लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। ऐसे जागरूक मतदाताओं की परेशानी का समाधान हम लेकर आये हैं। अब आप बस एक Click कर अपना वार्ड और मतदान केन्द्र जान सकते हैं।

तो आइये जानते हैं कि किस तरह अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

कहां है आपका वार्ड और मतदान केंद्र

  • सबसे पहले Google में जाकर ranchi.nic.in टाइप करें और Enter दबायें। यह करने पर वेबसाइट का पेज खुल जायेगा।
  • उसमें होम पेज पर जाकर MUNICIPAL ELECTION RANCHI 2026 विकल्प पर Click करें।
  • यहां पर Voter List Ranchi 2026 का विकल्प दिखेगा। रांची के वोटर यहां क्लिक कर सकते हैं।
  • अन्य किसी भी शहर के मतदाता अपने शहर के नाम के विकल्प पर क्लिक करें।
  • रांची विकल्प पर क्लिक करते ही यहां 1 से 53 वार्ड तक की लिस्ट आपको दिखेगी।
  • अगर आपको अपना वार्ड संख्या मालूम है तो वार्ड नंबर पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद PDF फाइल खुल जायेगी।
  • उसमें बूथ नंबर, लोकेशन और मैप का लिंक भी मिलेगा। इसके जरिये आप मतदान केन्द्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
  • अगर आपको वार्ड संख्या नहीं पता है तो वार्ड लिस्ट खोलने पर ही दाहिनी तरफ तीन Dot दिखायी देगा।
  • उसपर क्लिक करने के बाद Find विकल्प खुलेगा। यहां पर वोटर अपने मतदाता पहचान पत्र के 10 अंकों वाला EPIC नंबर डालेंगे।
  • उसके बाद आपका नाम, वार्ड संख्या और बूथ संख्या समेत अन्य जानकारी सामने आ जायेगी।

तो है न ये बेहद आसान तरीका। रांची जिला प्रशासन समेत राज्य निर्वाचन आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है कि हर मतदाता किसी भी तरह से दिग्भ्रमित न हों। इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

तो देर करने की ज़रूरत नहीं है, तुरंत सर्च करें अपने वार्ड और मतदान केन्द्र को। और 23 फरवरी रविवार को सुबह पहले मतदान करें और फिर जलपान करें।