National Chess Championship: 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एंड गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप की शुरूआत रांची में हुई।
सरला बिरला स्कूल कैंपस में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 430 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछले डेढ़ वर्ष में रांची में आयोजित होने वाली यह तीसरी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है, जो राज्य में खेल संस्कृति के निरंतर विकास और राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन, रणनीति और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट माध्यम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से भविष्य के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे तथा यह आयोजन झारखंड के खेल जगत को नई पहचान प्रदान करेगा।
