National Rugby Championship: झारखंड की अंडर-18 बालक रग्बी टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है।
यहां के गच्चिबावली स्टेडियम में जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
झारखंड की टीम में शामिल खिलाड़ी
अजित नाग (कप्तान), प्रतीक कुमार, कुंदन महतो, मोहित कुमार महतो, आदित्य कर्मकार, लखन हेम्ब्रम, विकास महतो, आशीष पाहन, पुरुषोत्तम बारी, अमर मुर्मू, हिमांशु बिरुआ एवं मिलन सोय।
कोच– सालमन भेंगरा, मैनेजर– किशन उरांव।
झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
