25th Grand Slam: दुनिया के दिग्गज लॉन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया।
विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने जोकोविच को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी रेस से बाहर कर दिया।
सीधे सेटों में जानिक ने जीता सेमीफाइनल
सेंटर कोर्ट पर खेले गये पुरूष सिंगल के सेमीफाइनल में जानिक सिनर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
अपना 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने के इरादे से मैदान पर उतरे नोवाक जोकोविच अपने लय में नहीं दिखे।
जानिक सिनर की सर्विस और फुर्ती के सामने जोकोविच बेबस नज़र आये।
इटली के जानिक सिनर ने मैच के दौरान बेहतरीन सर्विस करते हुए कुल 16 एस दागे।
वहीं सर्बिया को नोवाक जोकोविच महज 8 एस ही दाग पाये।
नोवाक जोकोविच ने मैच के दौरान 3 डबल फॉल्ट किये जबकि जानिक सिनर ने कोई भी डबल फॉल्ट नहीं किया।
मैच के दौरान जानिक सिनर को 13 ब्रेक प्वाइंट्स मिले जिनमें 3 में उन्हें सफलता मिली।
आखिरकार यह मुकाबला जानिक सिनर ने 6-4, 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में अपने नाम कर लिया।
ज्वेरेव के सामना आर्थर फेरी हुए पस्त
फ्रेंच ओपन चैंपियन जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव विम्बलडन के फाइनल में पहुंच गये हैं।
ज्वेरेव में आर्थर फेरी को सीधे सेटों में हराकर पहली बार विम्बलडन के फाइनल में जगह बनायी।
सेंटर कोर्ट पर खेले गये इस मुकाबले में ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को 7-6, 6-2, 6-4 से हराया।
पहला सेट टाई ब्रेकर में गया जहां ज्वेरेव पूरी तरह हावी रहे और 7-0 से फेरी को पीछे छोड़ दिया।
इसके बाद ज्वेरेव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बेहद आसानी से अगले दोनों सेट जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
ज्वेरेव तीसरे जर्मन खिलाड़ी हैं जिन्होंने विम्बलडन के फाइनल में जगह बनायी है।
उनसे पहले बोरिस बेकर 3 बार चैंपियन रह चुके हैं और माइकल स्टिच ने 1 बार यह खिताब जीता है।
फाइनल में जानिक सिनर का सामना फ्रेंच ओपन चैंपियन जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।
