अब IPL जैसा मज़ा लीजिये टी-20 वर्ल्ड कप में, वनडे विश्व कप में होगा सुपर सीरीज और सुपर 7 राउंड

More excitement in T20 and ODI World Cup: अब टी-20 विश्व कप और एक दिवसीय विश्व कप काफी रोमांचक होने वाला है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इन प्रतियोगिताओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं।

इन बदलावों से प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जायेगी।

टी-20 विश्व कप में IPL जैसा मज़ा

अब टी-20 विश्व कप में सुपर-8 की जगह सुपर-10 का नया फॉर्मेट होगा।

इसमें रोमांच बढ़ाने के लिए आईपीएल की तर्ज पर एलिमिनेटर मुकाबला खेला जायेगा।

T20 वर्ल्ड कप 2028 (नया फॉर्मेट)

अब टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमों को भाग लेने का मौका मिलेगा।

20 टीमों को 4-4 टीमों के 5 ग्रुप्स में बांटा जायेगा।

ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-8 की जगह सुपर-10 राउंड खेला जायेगा।

सुपर-10 में 5-5 टीमों के 2 ग्रुप्स होंगे।

इन दोनों ग्रुप की टॉप टीम सीधे सेमीफाइनल में जायेगी।

इन्ही ग्रुप्स में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा।

इसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

तीन चरणों में होगा ODI वर्ल्ड कप

ICC ने एकदिवसीय विश्व कप के प्रारूप में भी काफी अहम बदलाव किये हैं।

आईसीसी की वार्षिक बैठक में ये निर्णय लिया गया कि 2027 वनडे विश्व कप में पूर्व योजना के अनुसार 10 की जगह 14 टीमें ही भाग लेंगी।

प्रतियोगिता को और रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आईसीसी ने इसमें सुपर सीरीज और सुपर-7 चरण को शामिल किया है।

फाइनल तक पहुंचने के दौरान टीमों को तीन चरण की प्रतियोगिता करनी होगी।

ODI वर्ल्ड कप 2027 (नया फॉर्मेट)

3 चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

सुपर सीरीज और सुपर-7 राउंड को शामिल किया गया।

सबसे कम रैंक वाली टीमें पहले सुपर सीरीज खेलेंगी।

सुपर सीरीज में टॉप टीम ही मेन स्टेज में पहुंचेंगी।

इसके बार राउंड 2 में 12 टीमें होंगी जिन्हें 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा जायेगा।

इसके बाद सुपर-7 राउंड खेला जायेगा।

सुपर-7 राउंड के मैचों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनलिस्ट तय किये जायेंगे।

स्टॉप क्लॉक नियम के तहत फिल्डिंग टीम को प्रत्येक ओवर के बीच केवल 60 सेकेंड का समय मिलेगा।

इतने देर में ही टीम को अगले ओवर की गेंदबाजी के लिए तैयार होना है, देरी करने पर पेनाल्टी लगेगा।

बाउंड्री कैच नियम के तहत हवा में रहकर गेंद को बाउंड्री पार जाने से रोकने वाले फील्डर को वापस मैदान के भीतर ही लैंड करना होगा, वरना कैच अमान्य घोषित कर दिया जायेगा।

आईसीसी के मुताबिक इन बदलावों से हर मैच का महत्व बढ़ेगा और मुकाबले पहले से ज्यादा रोमांचक होंगे।

इससे प्रशंसकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, वहीं नयी और उभरती टीम को भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता रहेगा।