जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, विश्व की पांचवीं नंबर की खिलाड़ी को दी मात, भारत की एकमात्र उम्मीद बरकरार

PV Sindhu won in Japan Open: ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधु जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं।

वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू ने सिर्फ 35 मिनट में मुकाबला जीता।

वर्ल्ड रैंकिंग में 5वें नंबर की चीनी खिलाड़ी हान यू को सीधे सेटों में 21-16, 21-14 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का मुकाबला दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी आन से यंग से होगा।

भारतीय जोड़ी तनीशा और ध्रुव की जोड़ी मिश्रित युगत के प्री-क्वार्टर फाइनल मे ही हारकर बाहर हो गयी।

इसके बाद पीवी सिंधु के रूप में जापान ओपन में भारत की एकमात्र उम्मीद बची हैं।