एक बिहारी पर दूसरा बिहारी पड़ा भारी, वैभव का शतक पर ईशान के अर्धशतक ने फेरा पानी, सनराइजर्स की लगातार चौथी जीत

ipl

IPL SRH Vs RR Match: शनिवार का दिन आईपीएल में रनों के बौछार का दिन रहा। डबल हेडर में पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में 38.5 ओवर में ही 529 रन बने।

वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में 38.3 ओवर में 457 रन बने।
यानी शनिवार को खेले गये कुल 464 गेंदों पर 986 रनों की बारिश देखने को मिली।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
यशस्वी जायसवाल (10) सस्ते में आउट होकर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने आये। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पैट कमिंस के अलावा सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
ध्रुव जुरेल 35 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव का तूफानी शतक

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के तूफान ने स्टेडियम में मौजूद फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में 0 पर आउट करने वाले गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के पहले ही ओवर में 4 छक्के लगाये।
हर गेंदबाजों की वैभव ने जमकर पिटाई की और महज 16 गेंदों पर अर्धशतक और 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
वैभव 37 गेंदों पर 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए।
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के समय टीम का स्कोर 13.5 ओवर में 170 रन था।
ऐसा लग रहा था कि 250 के पार राजस्थान की टीम पहुंच जायेगी।
लेकिन मध्यक्रम की लचर बल्लेबाजी का नज़ारा फिर देखने को मिला।
कप्तान रियान पराग पूरे टूर्नामेंट की तरह इस बार फेल रहे।
रियान पराग 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए।
डोनोवन फेरेरा ने तेजी से 16 गेंदों पर 33 रन बनाकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
अंतिम 5 ओवरों में राजस्थान के बल्लेबाजों ने सिर्फ 44 रन जुटाये।
राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाये।

ईशान-अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत खराब रही।
ट्रेविस हेड 0 पर जीवनदान मिलने का फायदा नहीं उठा पाये और 6 रन बनाकर आउट हो गये।
उसके बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने आये।
ईशान और अभिषेक शर्मा ने मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
अभिषेक ने 29 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाये।
ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाये।
नीतीश रेड्डी ने 18 गेंदों पर 36 और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 29 रन बनाये।
18.3 ओवर में ही हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिये।

एक बिहारी पर भारी दूसरा बिहारी

वैभव सूर्यवंशी बिहार के रहने वाले हैं और बिहार रणजी टीम से खेलते हैं।
वहीं ईशान किशन भी बिहार के रहने वाले हैं और झारखंड रणजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी- 103* (37) {5*4, 12*6}
ध्रुव जुरेल- 51 (35) {8*4, 1*6}
डोनोवन फेरेरा- 33 (16) {3*4, 3*6}
सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी
ईशान मलिंगा- 2/38 (4)
पैट कमिंस- 1/27 (4)
नीतीश रेड्डी- 1/20 (2)
सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी
ईशान किशन- 74 (31) {11*4, 3*6}
अभिषेक शर्मा- 57 (29) {11*4, 1*6}
नीतीश रेड्डी- 36 (18) {2*4, 3*6}
राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी
जोफ्रा आर्चर- 2/34 (4)
बृजेश शर्मा- 2/44 (4)
डोनोवेन फेरेरा- 1/14 (1)