Karate training in Ranchi: शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सोमवार को रांची के यूनियन क्लब स्थित कराटे सेंटर में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह बेल्ट ग्रेडेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
फेडरेशन के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस द्वारा कराटेकारों को परीक्षण एवं ग्रेडेशन किया गया।
बेल्ट ग्रेडेशन में उत्तीर्ण घोषित कराटेकारों को बेल्ट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन क्लब एवम् लाइब्रेरी के सचिव श्वेतांक सेन और कोषाध्यक्ष राम चटर्जी मौजूद रहे।
अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ी विआना मून, सुकृति संजना, रियांश राज वर्मा और आनंद किशोर महतो हैं।
शिविर के आयोजन में हंसी मानस सिन्हा और सेंसाई नंद किशोर महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
