फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल ने तोड़ा क्रोएशिया का सपना, स्पेन ने ऑस्ट्रिया को रौंदकर किया बाहर

FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया का फीफा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है।

रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया।

पहले हाफ तक दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं दागा।

दूसरे हाफ में मैच के 53वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने शानदार गोल दाकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद पुर्तगाल हमले पर हमले करते रहा लेकिन सफलता 68वें मिनट में मिली।

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने पेनाल्टी को गोल में बदल मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

इसके बाद कोच ने रोनाल्डो को बाहर बुला लिया और सबस्टीच्यूट खिलाड़ी के तौर पर गोंसालो रामोस को मैदान में उतारा।

90 मिनट तक बराबरी के बाद मैच एक्सट्रा टाइम में गया।

यहां पर सबस्टीच्यूट के तौर पर उतरे गोंसालो रामोस ने शानदार गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 से जीत दिला दी।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस मैच में गोल दागकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

41 वर्ष की उम्र में रोनाल्डो विश्व कप के नॉक आउट में गोल दागने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

इसके अलावा रोनाल्डो इससे पहले के खेले गये अपने 5 विश्व कप में 1 भी गोल नहीं दागने का दाग भी मिटा दिया।

6 वर्ल्ड कप में उनके अब तक 11 गोल हो चुके हैं।

वहीं यूरोपियन चैंपियनशिप और फीफा वर्ल्ड कप को मिलाकर वो दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने 25 गोल किया है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उन्होंने 232 मैचों में 146 गोल दाग दिया है।

स्पेन ने प्री क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

एक अन्य मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को बुरी तरह रौंदकर प्री-क्वार्टर में जगह बना ली।

स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया।

स्पेन की तरफ से मिकेल ओयार्सबल ने 36वें और 89वें मिनट में 2 गोल दागा।

जबकि पेद्रो पोरो ने 66वें मिनट में 1 गोल दागा।

प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन और पुर्तगाल के बीच भिड़ंत होगी।