महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी भिड़ंत, दक्षिण अफ्रीका का टूटा सपना

Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में दूसरी टीम का इंतज़ार कर रही ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के साथ खिताबी जंग में उतरना होगा।

दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

खराब शुरूआत के बाद संभली इंग्लैंड की टीम

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

23 रनों पर 3 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की।

कप्तान साइवर ब्रंट और हीथर नाइट ने रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड की वापसी करायी।

दोनों ने 90 गेंदों पर 133 रनों की शानदार साझेदारी की।

कप्तान साइवर ब्रंट ने 47 गेंदों पर सबसे ज़्यादा 75 रन बनाये।

इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का जड़ा।

वहीं हीथर नाइट ने 47 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शबनम इस्माइल और मलाबा ने 2-2 विकेट लिये जबकि काप को 1 विकेट मिला।

20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड ने 169 रनों का स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका की मध्यक्रम की बल्लेबाजी चरमराई

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरूआत अच्छी रही।

कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट और टैजमिन ब्रिट्स ने 5.3 ओवर में ही 43 रन जोड़कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिये थे।

लेकिन यहां पर टीम को पहला झटका कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के रूप में लगा।

वोल्वार्ड्ट महज 17 रन बनाकर स्मिथ का शिकार बनीं।

कप्तान का विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी ढह गयी।

थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

हालांकि एक छोर पर टिकी सलामी बल्लेबाज टैजमिन ब्रिट्स ने मोर्चा संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।

95 रनों के कुल योग पर ब्रिट्स का विकेट गिरने का बाद रही-सही उम्मीद भी खत्म हो गयी।

इस वजह से दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के लक्ष्य से काफी पीछे रह गयी।

निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर अफ्रीकी टीम 129 रन ही बना सकी।

टैजमिन ब्रिट्स ने सबसे ज़्यादा 51 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड की तरफ से लॉरेन बेल और चार्ली डीन ने 2-2 विकेट चटकाये, जबकि लिनसे स्मिथ, सोफी और फ्रेया केम्प ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया।

रविवार को खिताबी जंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी।