3 Star Bahuria: भोजपुरी सिने जगत में 3 स्टार बहुरिया (3 Star Bahuria) इन दिनों छायी हुई है। मशहूर निर्माता रत्नाकर कुमार की सामाजिक संदेश देती यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दिखेगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सिने प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
ट्रेलर ने मचाया धमाल
इस फिल्म का ट्रेलर (Trailer) वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Bhojpuri) के आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां दर्शकों से इसे काफी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। ट्रेलर में पारिवारिक भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक संघर्ष का मजबूत चित्रण नज़र आ रहा है।
फिल्म के कलाकार
3 स्टार बहुरिया में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नज़र आ रही हैं। माही एक दारोगा की भूमिका में हैं जबकि उनकी सास एक कांस्टेबल की भूमिका में हैं।
माही के अलावा फिल्म में शशि रंजन, पूनम मौर्या, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, संदीप यादव, श्वेता वर्मा, भानु पांडेय, विजया सिंह, अजय रघुवंशी, परी सिंगानिया, निकिता, दुर्गा, राहुल राजपूत, लालधारी और सचिन श्रीवास्तव प्रमुख किरदार में हैं।

फिल्म की कहानी
फिल्म में माही की शादी एक डॉक्टर से होती है जो उनके थाने में कार्यरत एक कांस्टेबल का बेटा होता है। इसके बाद एक बड़ा मोड़ आता है जहां भ्रष्ट व्यवस्था और ईमानदारी के बीच तीखा संघर्ष शुरू होता है।

पर्दे के पीछे कौन-कौन
फिल्म का निर्देशन अजय सिंह ने किया है। इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद सुरेन्द्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखा है। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है जबकि गीत धर्म हिन्दुस्तानी ने लिखे हैं।
छायांकन जगमिंदर सिंह हुंडाल का है और एडीटिंग दिनेश प्रजापति ने किया है। एक्शन निर्देशन अशोक लाल यादव और कोरियोग्राफर मनोज गुप्ता जॉय हैं।
3 स्टार बहुरिया में रिश्तों की संवेदनशीलता, समाज की भ्रष्ट व्यवस्था और नारी सशक्तिकरण को एक साथ पिरोकर पेश किया गया है। इसे एक मजबूत सामाजिक और मनोरंजक फिल्म के रूप में भी देखा जा रहा है।
