Ranchi District Advisory Committee meeting: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई।
सदर अस्पताल रांची के सभागार में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वायनिंग एवं यूएसजी मशीन खरीदने पर विचार-विमर्श किया गया।
अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और रिन्यूअल के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति ने 6 सेंटर के निबंधन और 4 सेंटर के रिन्यूअल की स्वीकृति प्रदान की।
इसके अतिरिक्त बैठक में समिति द्वारा संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में इंट्री एवं सर्टिफिकेट जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेंटर का निश्चित समय अंतराल पर निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में समिति की सहमति बनी
यूएसजी मशीन को स्थानांतरित करने में 1 सहमति
क्लीनिक/अस्पतालों में नए डॉक्टर शामिल करने के लिए 7 आवेदनों पर
यूएसजी मशीन खरीद अनुमति में कुल 6 आवेदन पर सहमति
Form B में प्रविष्टि के लिए 19 आवेदन पर सहमति
इसके अलावा Machine for dismantling/refurbishing करने को लेकर 1 लाइसेंस जमा किया गया।
एमआरआई सीटी स्कैन मशीन रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में पीसीपीएनडीटी बैठक में जोड़ा गया।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची उर्वशी पाण्डेय, डॉ. वंदीता, डॉ. एस. बास्की, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह और समिति सदस्य सहित PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर राकेश कुमार राय उपस्थित थे।
