रांची जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता जून में, जिले के सैंकड़ों खिलाड़ियों का होगा जमावड़ा

Table Tennis Competition: रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (RDTTA) के तत्वावधान में जिला ओपर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन यूनियन क्लब और लाइब्रेरी हॉल रांची में 6 और 7 जून को किया जायेगा।

आयोजित होने वाले इवेंट्स

  • पुरुष और महिला वर्ग
  • लड़के और लड़कियों के लिए अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 वर्ग
  • मास्टर्स (पुरुष): 40+, 50+ और 60+

पात्रता मानदंड

  • अंडर-11: 01.01.2016 को या उसके बाद जन्मे
  • अंडर-13: 01.01.2014 को या उसके बाद जन्मे
  • अंडर-15: 01.01.2012 को या उसके बाद जन्मे
  • अंडर-17: 01.01.2010 को या उसके बाद जन्मे
  • अंडर-19: 01.01.2008 को या उसके बाद जन्मे
  • मास्टर्स 40+: 1976–1981 के बीच जन्मे
  • मास्टर्स 50+: 1966–1975 के बीच जन्मे
  • मास्टर्स 60+: 1965 में या उससे पहले जन्मे

एंट्री फीस

  • ₹200/- प्रति खिलाड़ी प्रति इवेंट (U-11 से U-17)
  • ₹300/- प्रति खिलाड़ी प्रति इवेंट (U-19 और सीनियर)
  • ₹500/- प्रति खिलाड़ी प्रति इवेंट (मास्टर्स वर्ग)

भागीदारी की सीमा

प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम चार इवेंट्स में भाग ले सकता है (अपनी आयु वर्ग के साथ-साथ अगले तीन उच्च वर्गों में, मास्टर्स वर्ग को छोड़कर)।

भाग लेने की आखिरी तारीख

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 जून 2026 को दोपहर 3 बजे से पहले फार्म जमा करना है।

सुदीप्त मुखर्जी, कार्यकारी सचिव, RDTTA – 09431584636

अरुण डे, मुख्य रेफरी, RDTTA – 09431171947

ईमेल द्वारा rdtta2000@gmail.com पर

कार्यक्रम की समय-सारिणी

  • खिलाड़ियों के रिपोर्ट करने का समय: 6 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे
  • उद्घाटन समारोह: 6 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे
  • समापन समारोह: 7 जून 2026 को शाम 6:00 बजे