रांची जिला सीनियर वुशू चैंपियनशिप संपन्न, 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Ranchi District Senior Wushu Championship: रांची जिला वुशू संघ की ओर से बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी स्थित वुशू हॉल में रांची जिला सीनियर वुशू चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग क्लबों और विश्वविद्यालयों के करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन सुनील सूर्यांत थे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू, झारखंड वुशू एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र नाथ दुबे, संजय साहू समेत कई खेल प्रेमी, प्रशिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और नियमित अभ्यास से वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

बालिका वर्ग में गंगा लोहार, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, वर्षा रानी, अपर्णा कुजूर, आस्था उरांव, पूर्णिमा लिंडा, तनुश्री, प्रिया गाड़ी, सोनी मिंज और अंजना कुमारी महतो ने स्वर्ण पदक जीता। पल्लवी गाड़ी और सोनाली कुमारी को रजत तथा निशा माघईया को कांस्य पदक मिला।

बालक वर्ग में त्रिलोचन बेदिया, जितेन्द्र महतो, फनीभूषण बेदिया, सुंदरम तिग्गा, लक्ष्य कुमार, कमल नयन, चुम्बरु बिरुआ, एल. प्लेटो दीप सिंह और आशीष कुमार साहू ने स्वर्ण पदक जीता। ध्रुव, करमचंद लकड़ा, हर्ष राज, बासुदेव टोप्पो, राकेश टोप्पो और अमित एक्का को रजत, जबकि सचिन कुमार वर्मा, मनीष पाहन और मनीष मुंडा को कांस्य पदक मिला।