Yoga Competition: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की झड़ी लगाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पदक तालिका में रांची अव्वल
प्रतियोगिता की पदक तालिका में रांची पहले स्थान पर रही, जबकि जमशेदपुर ने दूसरा और कोडरमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से चमके खिलाड़ी
रांची के लिए प्रियांशु कुमारी, दीपक यादव, संगम कुमार, मौसम कुमार, निधि कुमारी, रोशन थापा, कबिलाश कुमार बैठा, नम्रता कुमारी, मोहित कुमार, रानी कुमारी, पम्मी कुमारी और आकांक्षा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम को बढ़त दिलाई।
वहीं पायल कर्मकार, लेखराज आनंद, कशक कच्छप, माही कुमारी, रवि रंजन गुप्ता, मनीषा कुमारी, पल्लवी रानी, आरव पांडेय, जसप्रीत कौर, सप्तर्षि मुखर्जी, दिव्या माझी, रिम्मी राज कुमारी, निरंजन कासी और सरिता सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने रजत एवं कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।
कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों की रही अहम भूमिका
रांची की इस ऐतिहासिक जीत में मुख्य कोच शिवराज बड़ाईक, अनिशका रानी और टीम मैनेजर सुजीत कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वहीं तकनीकी हेड प्रहलाद भगत के नेतृत्व में निर्णायक टीम ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया, जबकि थेरेपिस्ट देव कुमार ने खिलाड़ियों की फिटनेस सुनिश्चित की।
आरती पांडे और बेबी कुमारी ने भी टीम के सहयोगी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
आयोजकों ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं
प्रतियोगिता का सफल आयोजन लातेहार डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर राज्य अध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मुख्य सलाहकार विपिन पांडे, रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष संतोषी साहू, सचिव डॉ. एस. के. घोसाल तथा कोषाध्यक्ष राहुल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
