रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज के साथ वायरल

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और अभिनेत्री आस्था सिंह की जोड़ी इन दिनों अपने नए गाने साड़ी के पलट राजा’ को लेकर सुर्खियों में है। जी म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों का खासा ध्यान खींच रही है।

रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने दी आवाज

‘साड़ी के पलट राजा’ को रितेश पांडेय और लोकप्रिय भोजपुरी गायिका शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने का संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल सोनू संगम ने लिखे हैं।

गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि साड़ी के पलट राजा’ उनके लिए खास गीत है। आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने गाने को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। रितेश ने उम्मीद जताई कि भोजपुरी संगीत प्रेमियों और उनके प्रशंसकों से इस गाने को भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

शानदार विजुअल्स और आकर्षक केमिस्ट्री

‘साड़ी के पलट राजा’ के वीडियो को कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। वीडियो में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है, जबकि राजन वर्मा ने डीओपी के रूप में सिनेमैटोग्राफी संभाली है।

प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आकाश विश्वकर्मा ने संभाली है। असिस्टेंट के रूप में शिवा, मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (LL Video Lab) और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

रिलीज के साथ मिल रहा दर्शकों का प्यार

गाने की खासियत इसकी मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, शानदार विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री है। जी म्यूजिक भोजपुरी के माध्यम से रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी संगीत प्रेमियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। ‘साड़ी के पलट राजा’ भोजपुरी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर एक नया म्यूजिकल डोज साबित हो रहा है।