SKFI झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

State Karate Championship: शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के तत्वावधान में SKFI झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आगाज रांची में हुआ।

दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश भाई, सचिव, श्री अरविंदो सोसाइटी, हेसल, रांची ने किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में शेतांक सेन, (इंटरनेशनल कोच, वॉलीबॉल), राम चटर्जी, (कोषाध्यक्ष, यूनियन क्लब, थड़पखना) तथा SKFI के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन 22 अगस्त को 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने काता (Kata) एवं कुमिते (Kumite) में शानदार प्रदर्शन किया।

पहले दिन के विजेता खिलाड़ी

प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल)-

पंखुरी थापा, शांभवी अग्रवाल, सुरभि कुमारी, काशवी मेहता, रितिका सिंह, परिमाला निहारिका, लक्ष्य कुमार सिंह, प्रत्यूष सिंह, सिद्धार्थ माइकल, हर्ष मुंडा सी, अरमान चौधरी, पीयूष गोप, रूबी मुंडा, सुरभि गुप्ता, उदय राज सोय, प्रमोद यादव, संदीप खा खा, निकिता एवं आर्यन कुमार लोहरा।

द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल)-

अनुष्का प्रिया, अनिका श्री, दृशा प्रधान, निधि कुमारी केशरी, दीप लक्ष्मी प्रजापति, त्रिशिका, निशा कुमारी, अंकित कुमार, ओजस कुमार, निखिल, साकेत कुमार, पीयूष कुमार, निशा कुमारी, उज्ज्वल निलाभ, मनीष राज, आरीत भारद्वाज, करीना मेहता एवं सनी माहली।

तृतीय स्थान (ब्रॉन्ज मेडल)-

मिहिरा सरन गुप्ता, ओमी शिखा, आँसी यादव, दिव्या ज्योति, आरोही कुमारी, अनुष्का टोप्पो, सनाया गुप्ता, आरोही कुमारी, सानवी, सात्विका गुप्ता, मिशा सुल्ताना, कुणाल कुमार, दीप्रादित्या दत्ता, जोसफ लकड़ा, पीयूष रंजन, अंशु पाठक, श्रेष्ठ रॉय, राधिका कुमारी, सनवी कुमारी, रिशव तिर्की, कृष्णा रंजन, रुद्रा देव, सुहानी कुमारी एवं आउशमैन अरविदा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।