शुभमन गिल और ईशान किशन ने लगायी लंबी छलांग, वनडे और टेस्ट में ICC की ताजा रैंकिंग में कई भारतीय क्रिकेटर

ICC ODI and Test rankings: ICC ने बुधवार को अपनी साप्ताहिक रैंकिग जारी की।

इस रैंकिंग में भारत के कई खिलाड़ियों की ज़बरदस्त उछाल देखने को मिली है।

पिछले हफ्ते तक नंबर 5 पर रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ODI रैंकिंग में छलांग लगाते हुए नंबर 2 पर पहुंच गये हैं।

वहीं न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल नंबर 1 पर बने हुए हैं।

मिचेल से शुभमन गिल बस 24 रेटिंग अंक पीछे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

उन्होंने इस सीरीज में 3 मैचों में 238 रन बनाये।

ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन को भी काफी फायदा पहुंचा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान का बल्ला भी खूब गरजा था।

इसका फायदा ईशान किशन को मिला और वे 21 स्थान की छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गये हैं।

रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बने हुए हैं वहीं विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

विराट चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाये थे।

इसी वजह से उन्हें एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

विराट कोहली दूसरे स्थान से तीसरे पोजिशन पर आ गये हैं।

गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों की लंबी छलांग

भारतीय गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह ने भी लंबी छलांग लगायी है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने 34 स्थानों की छलांग लगायी है वहीं अर्शदीप सिंह ने 16 स्थानों की छलांग लगायी है।

अर्शदीप अब 22वें पोजिशन पर आ गये हैं वहीं प्रसिद्ध कृष्णा 58वें नंबर पर हैं।

वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान की छलांग लगाकर 71वें नंबर पर पहुंच गये हैं।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर 1 पर हैं वहीं पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा बदलाव

टेस्ट रैंकिंग भारत के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर वन पर काबिज हैं।

उनके साथ संयुक्त रूप से नंबर वन पर न्यूज़ीलैंड के मैट हेनरी आ गये हैं।

गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा हैं।

टेस्ट के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टॉप पर आ गये हैं, वहीं दूसरे नंबर पर हैरी ब्रूक और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं।