South Africa lost because of India: क्या भारत बन गया दक्षिण अफ्रीका के हार का कारण। लगातार 7 मैच जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गयी। हार भी ऐसी कि मैच में किसी वक्त ये नहीं लगा कि यह विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला हो रहा है। लेकिन इस हार के पीछे बड़ा जिम्मेदार कौन है। इस सवाल का जवाब न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी ने देते हुए भारत को जीत का श्रेय दिया।
दरअसल न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद थी। कीवी कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया सरेंडर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरूआती बल्लेबाजी धराशायी हो गयी। डिकॉक, रिकल्टन और बाद के बल्लेबाजों के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। आखिरी समय में मार्को यान्सेन ने तूफानी अर्धशतक जड़ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
कीवी बल्लेबाजों की घातक मार
170 रनों की पीछा करने उतरी कीवी टीम ने शानदार शुरूआत की। टीम साइफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। साइफर्ट के 58 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद एलन और रचिन रवींद्र ने जीत दिला दी।
भारत को मिला जीत का श्रेय
एलन ने महज़ 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मैच के बाद एलेन ने इस जीत का श्रेय भारत को भी दिया। दरअसल एलन ने कहा कि विश्व कप के पहले भारत में खेली गई सीरीज ने टीम की तैयारी को बेहतरीन बनाया। उन्होंने कहा कि भारत में खेली गई 5 मैचों की सीरीज ने यहां की परिस्थियों को समझने में मदद की। साथ ही काली मिट्टी की पिचों पर मैच खेलने से काफी अनुभव मिला। हालांकि उस सीरीज में न्यूज़ीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उससे बहुत कुछ सीखने को मिला।
दक्षिण अफ्रीका की किस्मत नहीं देती है साथ
इधर दक्षिण अफ्रीकी टीम की किस्मत अहम मौकों पर साथ छोड़ देती है। दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल या फाइनल में हारने की छवि बन चुकी है। लगातार 7 मैच जीतने के बाद बस एक हार ने टीम का सपना चूर-चूर कर दिया।
8 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से न्यूज़ीलैंड की भिड़ंत होगी। दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच गुरूवार को मुकाबला होगा।
