आईपीएल में आज गिल और श्रेयस होंगे आमने-सामने, खुद को साबित करने होगा मौका

IPL 2026 PK vs GT: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। पंजाब किंग्स की बागडोर श्रेयस अय्यर के हाथों में है वहीं शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे हैं।

पिछले साल पंजाब किंग्स ने श्रेयस की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि फाइनल मुकाबले में बेंगलुरू के हाथों हारने के बाद खिताब जीतने का सपना टूट गया था।

शुभमन पर बड़ा दारोमदार

वहीं शुभमन की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 14 में से 9 मुकाबले जीते थे। हालांकि टीम नंबर 3 पर जाकर रूक गयी थी।

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला शानदार होने की उम्मीद है।

शुभमन गिल इस समय टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं। लेकिन टी-20 टीम में अपनी जगह बनाने में वे नाकाम रहे हैं। पिछले सीजन में शुभमन और साईं सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल मचाया था।

श्रेयस एक भरोसेमंद कप्तान

इधर श्रेयस अय्यर का हाल भी कुछ ऐसा ही है। श्रेयस अय्यर आईपीएल के सबसे भरोसेमंद कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है। हालांकि खिताब जीतने से वो चूकते रहे हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंच चुकी है।

पिछले सीजन में श्रेयस ने 175 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाये थे। बावजूद इसके उन्हें न तो एशिया कप में जगह मिली और न ही टी-20 वर्ल्ड कप टीम में।

गिल और श्रेयस के पास साबित करने का मौका

गिल और श्रेयस को टीम इंडिया की टी-20 टीम से लगातार नज़रअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में दोनों के पास न सिर्फ अपनी बेहतरीन कप्तान दिखाने का मौका होगा बल्कि एक बल्लेबाज के रूप में यह दिखाना होगा कि वो अभी भी टीम इंडिया में जगह पाने के दावेदार हैं।

 गुजरात टाइटंस की टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।

पंजाब किंग्स की टीम

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जैंसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।