Legendary footballer Lionel Messi: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में से एक अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया है।
अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक लगाते हुए मेसी ने यह इतिहास रचा।
लियोनल मेसी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले संयुक्त खिलाड़ी बन गये हैं।
इस मामले में उन्होंने जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी कर ली।
क्लोज ने फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी की तरफ से खेलते हुए 16 गोल दागे थे।
लियोनल मेसी के भी फीफा वर्ल्ड कप में 16 गोल हो गये हैं।
अगर वो आगे के मैचों में एक गोल और दाग देते हैं तो वो फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जायेंगे।
फीफा वर्ल्ड में गोल दागने वाले टॉप खिलाड़ी
लियोनल मेसी, अर्जेंटीना- 16 गोल
मिरोस्लाव क्लोज, जर्मनी- 16 गोल
रोनाल्डो, ब्राजील- 15 गोल
किलियन एम्बाप्पे, फ्रांस- 14 गोल
गेर्ड मुलर, जर्मनी- 14 गोल
अल्जीरिया पर भारी लियोनल मेसी
फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के मुकाबले में लियोनल मेसी ने शानदार खेल दिखाया।
हैट्रिक गोल दागते हुए लियोनल मेसी एकतरफा मुकाबले में अल्जीरिया पर भारी पड़े।
38 वर्षीय मेसी ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा।
इसके बाद दूसरे हाफ में 60वें मिनट में उन्होंने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।
मैच के 76वें मिनट में फिर एक गोल दागकर उन्होंने 3-0 की निर्णायक बढ़त ले ली।
इसी तीसरे गोल के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया।
फुटबॉलर लियोनल मेसी का करियर
मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर 18 वर्ष की उम्र में 2005 में शुरू हुआ था।
वर्ष 2006 में 17 जून को ही मेसी ने अपने करियर का पहला फीफा वर्ल्ड कप मैच खेला था।

लियोनल मेसी अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हैट्रिक लगा चुके हैं।
मेसी 5 विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने।
इससे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी यह कारनामा किया है।
अल्जीरिया के खिलाफ मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 200वां मैच था।
लियोनल मेसी का यह छठा विश्व कप है।
