फीफा वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने, प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा गोल मारकर अर्जेंटीना है प्रबल दावेदार, इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के फाइनल तक के सफर पर एक नज़र

Argentina’s journey to the final: 3 बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर अर्जेंटीना के लिए आसान नहीं रहा।

नॉक आउट दौर के तीन मुकाबलों में हार और जीत का फैसला आखिरी 20 मिनट या अतिरिक्त समय में हुआ।

इस दौरान अर्जेंटीना ने सिर्फ मैच नहीं जीता बल्कि मुकाबला तब जीता जब उसकी हार तय नज़र आ रही थी।

लियोनेल मेसी की टीम ने साबित किया कि उनकी टीम आखिरी मिनट तक भी हार नहीं मानती है।

आईये जानते हैं कि अर्जेंटीना ने फाइनल तक पहुंचने में कौन-कौन सी टीमों को हराया।

अर्जेंटीना के फाइनल तक पहुंचने का सफर

ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना अपने तीनों मैच शानदार तरीके से जीत ग्रुप में टॉप पर रहा।

ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया को 3-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 की शुरूआत अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज के मैच में अल्जीरिया के साथ की।

लियोनेल मेसी के 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया।

लियोनेल मेसी ने इस मैच में हैट्रिक गोल दागकर यह बताया कि वो दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में एक क्यों हैं।

दूसरे मैच में ऑस्ट्रिया को 2-0 से पटका

लीग स्टेज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रिया के खिलाफ शुरूआत में ही पेनाल्टी गंवाने के बाद लियोनेल मेसी ने शानदार वापसी की।

उन्होंने 2 गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-0 से जीत दिला दी।

तीसरे मुकाबले में जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त दी

विश्व कप के तीसरे मुकाबले में अर्जेंटीना ने जॉर्डन के खिलाफ 3-1 की जीत दर्ज की।

मेसी इस मैच में शुरूआत में बेंच पर बैठे, जिसके कारण जियोवानी लो सेल्से और लॉटारो मार्टिनेज ने गोल दागा।

बाद में मैदान पर उतरे मेसी ने फ्री-किक गोल दागकर स्कोर को 3-1 कर दिया।

लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर अर्जेंटीना अपने ग्रुप जे (J) में टॉप पर रही और नॉक आउट में प्रवेश किया।

नॉक आउट में अर्जेंटीना ने दी अग्नि परीक्षा

लीग चरण में तीनों मैच जीतने वाले अर्जेंटीना की असली परीक्षा नॉक आउट राउंड में हुई।

राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में केप वर्डे को हराया

विश्व कप में पहली बार खेल रही केप वर्डे की टीम ने अर्जेंटीना को जबरदस्त टक्कर दी।

90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं।

खेल अतिरिक्त समय में गया जहां 111वें मिनट में केप वर्डे के डिने बोर्गेस के आत्मघाती गोल ने अर्जेंटीना को 3-2 से जीत दिला दी।

राउंड ऑफ 16 में मिस्र पर रोमांचक जीत दर्ज की

मिस्र के खिलाफ अगला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

खेल के 67वें मिनट तक मिस्र की टीम 2-0 से आगे थी।

इसके बाद क्रिस्टियानो रोमेरो और कप्तान मेसी ने गोल दागकर 2-2 की बराबरी दिला दी।

इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में एंजो फर्नांडीज ने हेडर के जरिये गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से जीत दिलाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 3-1 से दर्ज की जीत

स्विट्जरलैंड के खिलाफ अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में जीत मिली।

90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज और लौटारो मार्टिनेज ने गोल दागकर 3-1 से जीत दिला दी।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को आखिरी मिनट में हराया

इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मुकाबला धड़कनें बढ़ा देने वाला था।

खेल के 85वें मिनट तक इंग्लैंड 1-0 से आगे था और ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना का सफर अब खत्म हो जायेगा।

यहीं से 85वें मिनट में एंजो फर्नांडीज के गोल से अर्जेंटीना ने बराबरी की।

उसके बाद एक्स्ट्रा टाइम की शुरूआत में ही लौटारो मार्टिनेज ने गोल दागकर

टीम को फाइनल की राह दिखा दी।