इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन, लगातार 4 मैच हारकर सीरीज 4-0 से गंवाई, कई अनचाहे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

Team India Shameful Record: पांचवे टी-20 मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों ने उम्मीद लगा रखी थी कि भारतीय टीम वापसी करते हुए अपनी साख बचाने में कामयाब होगी।

लेकिन श्रेयस अय्यर की सेना ने इस मुकाबले में भी इंग्लैंड क सामने सरेंडर कर दिया।

इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज पर 4-0 से कब्ज़ा जमा लिया।

बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने गेंदबाजों को जमकर धोया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहला विकेट फिल सॉल्ट के रूप में जल्दी ही खो दिया।

दूसरे ओवर में ही सॉल्ट के आउट होने पर लगा कि गेंदबाज इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस कर रखेंगे।

लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद आये कप्तान हैरी ब्रूक और जोश बटलर का इरादा कुछ और ही था।

दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटायी करते हुए कई रिकॉर्ड स्थापित किये।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़कर टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।

जोश बटलर ने महज़ 64 गेंदों पर 131 रन बनाये, वहीं हैरी ब्रूक 5 रन से अपने शतक से चूक गये।

हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाये।

20 ओवर में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

भारत की तरफ से अक्षर पटेल सबसे महंगे गेंदबाज रहे।

उन्होंने 4 ओवर में 63 रन खर्च किये। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 60 रन, सूर्यांश शेडगे ने 3 ओवर में 39 रन और शिवम दुबे ने 1 ओवर में ही 22 रन लुटा दिये।

करन-राशिद की जोड़ी ने बल्लेबाजी की कमर तोड़ी

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही।

अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने।

इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

लेकिन संजू सैमसन ने 27 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा दिया।

ईशान किशन (56) और तिलक वर्मा (53) ने अर्धशतक जरूर जमाया लेकिन वो जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए काफी साबित नहीं हुआ।

कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।

इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने 3 और आदिल राशिद ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया।

जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियाम डाउसन को 1-1 विकेट मिला।

भारतीय टीम की खराब फिल्डिंग बनी हार की बड़ी वजह

95 रन बनाने वाले हैरी ब्रूक का 3 रन पर ही शिवम दुबे ने आसान सा कैच छोड़ दिया।

प्रिंस यादव की गेंद पर हैरी ब्रुक का यह कैच छूटा।

इसके अलावा भी हैरी ब्रुक का 1 और कैच और जोश बटलर का 1 कैच भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़ दिया।

मिसफील्ड करके भी भारतीय खिलाड़ियों ने 20 से अधिक रन एक्स्ट्रा दिये।