Javelin Throw Competetion: जिला एथलेटिक्स संघ, हजारीबाग एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची के संयुक्त तत्वाधान में कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में 5वीं झारखंड ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी डी सिंह ने जेवलिन थ्रो कर किया।
इस मौके पर हजारीबाग एथलेटिक्स संघ के सचिव अजीत साहू, तकनीकी पदाधिकारी अनवर हुसैन, अशोक सिंह, मिथलेश सिंह, रमेश कुमार, नीरज राय, प्रियरंजन कुमार, अशोक साहिन, छोटेलाल कामत,साबिर हुसैन, रवि कुमार, गुड्डू अंसारी, शत्रुंजय, सतीश दास और शुभम कुमार समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक अंडर-16 वर्ष
प्रथम- विष्णु मुर्मू, देवघर (55.22 मी.)
द्वितीय- आयुष कुमार, पलामू (49.39 मी.)
तृतीय- बाल्मीकि कुमार – बोकारो – 42.79 मी.
बालक अंडर-18 वर्ष
प्रथम- पृथ्वी राज मंडल, साहेबगंज (55.55 मी.)
द्वितीय- सानू कुमार, साहेबगंज (52.00 मी.)
तृतीय- नीतीश कुमार पाण्डेय, बोकारो (47.83 मी.)
बालक अंडर-20 वर्ष
प्रथम- हेमंत कुमार, पलामू (54.85 मी.)
द्वितीय- नीरज कुमार यादव (52.50 मी.)
तृतीय- साहिल मिर्धा, रांची (51.53 मी.)
पुरुष वर्ग
प्रथम- शिवम् कुमार मंडल, साहेबगंज (54.12 मी.)
द्वितीय- पप्पू भारती, धनबाद (45.67 मी.)
तृतीय- खालिद खान, धनबाद (45.10 मी.)
बालिका अंडर-16 वर्ष
प्रथम- काजल कुमारी, साहेबगंज (27.35 मी.)
द्वितीय- सिमरन टोप्पो कुमार, रामगढ़
तृतीय- कोमल कुमारी, हजारीबाग
बालिका अंडर-18 वर्ष
प्रथम- शिल्पा कुमारी, गुमला (46.58 मी.)
द्वितीय- सारा प्रेरणा किस्कू, हजारीबाग (36.24 मी.)
तृतीय- राज कुमारी यादव, धनबाद (35.49 मी.)
बालिका अंडर-20 वर्ष
प्रथम- सविता मुर्मू, जामताड़ा (42.35 मी.)
द्वितीय- बबली कुमारी, रांची (33.66 मी.)
तृतीय- सीमा कुमारी, हजारीबाग (29.93 मी.)
