एक्सपोजर दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम यूनाइटेड किंगडम पहुंची, 5 से 14 जुलाई तक टीम खेलेगी कई मुकाबले

Indian Junior Women’s Hockey Team: 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम एक्सपोजर दौरे के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुंच गयी हैं।

इस दौरे के दौरान 5 से 14 जुलाई तक भारतीय टीम कई मुकाबले खेलेगी।

मुख्य कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में टीम आगामी जूनियर एशिया कप

सहित महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों कर रही है।

इसी के तहत एक्सपोजर दौरे में भारतीय टीम स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में सात मुकाबले खेलेगी।

इस दौरे की शुरुआत यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड सीनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैचों से होगी।

इसके बाद भारतीय टीम लिलेशल नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड और बेल्जियम की जूनियर टीमों से भिड़ेगी।

इस टीम में झारखंड के सिमडेगा की खिलाड़ी निशा मिंज भी शामिल हैं।

निशा मिंज भारतीय टीम फॉरवर्ड की पोजिशन से खेलती हैं।