रांची में यूथ हॉस्टल्स का झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड, राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहे मौजूद

Jharkhand Excellence Award: यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य शाखा एवं रांची यूनिट द्वारा रांची विश्वविद्यालय के सहयोग से 7वां झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 का आयोजन रांची में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे।

इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. जगनाथन चोकलिंगम,   बिपिन कुमार राय, मनरखन महतो और विष्णु अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने की।

स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड समाज के उन प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान है जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से झारखंड एवं देश का गौरव बढ़ाया है तथा नई पीढ़ी के लिए आदर्श स्थापित किए हैं।

अपने संबोधन में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत के युवा आज अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

नया भारत आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि उसके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों, उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों का होता है।

उन्होंने कहा कि यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जैसे संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, साहसिकता, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 17 लोगों को झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाले व्यक्तियों के नाम

प्रो. गोपाल पाठक— लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (शिक्षा)

इम्तियाज अली— फिल्ममेकिंग अवार्ड

राजेश कुमार— एक्टिंग इन सिनेमा अवार्ड

पंकज दुबे— राइटर एंड स्टोरी टेलर अवार्ड

रोशनी खलखो— सोशल लीडरशिप एंड कम्युनिटी सर्विस अवार्ड

रिद्धिमा पाठक— स्पोर्ट्स एंकरिंग एंड ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड

डॉ. प्रेम कुमार— हेल्थकेयर एंड सर्जरी अवार्ड

राकेश रमन— थिएटर एंड लिटरेचर अवार्ड

संजय मिश्रा— जर्नलिज्म अवार्ड

प्रो. (डॉ.) अजय कुमार चट्टोराज— एजुकेशनल लीडरशिप अवार्ड

साक्षी जैन— डिजिटल एजुकेशन एंड कंटेंट क्रिएशन अवार्ड

सुनील सूर्यांत— रिन्यूएबल एनर्जी एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट अवार्ड

शुभ लक्ष्मी शर्मा— क्रिकेट एक्सीलेंस अवार्ड

एल. प्लाटोदीप सिंह— वुशु एक्सीलेंस अवार्ड

प्रशांत सूरज— इवेंट मैनेजमेंट एंड इनोवेशन अवार्ड

वैशाली राज— इमर्जिंग एक्सीलेंस अवार्ड (पत्रकारिता)

राजू तिर्की— इमर्जिंग एक्सीलेंस अवार्ड (अभिनय)

इस अवसर पर शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायविद्, उद्योगपति, चिकित्सक, साहित्यकार, कलाकार, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।