International Olympic Day in Ranchi: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
झारखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन ने रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के साथ मिलकर यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी टेबल टेनिस हॉल में ओलंपिक डे मनाया।
जय कुमार सिन्हा के सानिध्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस साल के ओलंपिक डे की थीम “लेट्स मूव” (Let’s Move) पर पूरे कार्यक्रम के दौरान ज़ोर दिया गया, ताकि आम लोगों में शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा दिया जा सके।
इस कार्यक्रम में समरजीत सिंह (सेक्रेटरी, JSTTA), सुदीप्त मुखर्जी (वर्किंग सेक्रेटरी, RDTTA), सोमिर चक्रवर्ती (ट्रेज़रर, RDTTA), सोमनाथ चक्रवर्ती (नेशनल प्लेयर) और राम चटर्जी समेत कई अन्य लोग शामिल हुये।
सभा को संबोधित करते हुए समर जीत सिंह ने इंटरनेशनल ओलंपिक डे के महत्व को रेखांकित किया और समुदायों को फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने में इस साल के मोटो “लेट्स मूव” की प्रासंगिकता को दोहराया।
राम चटर्जी ने ओलंपिक मूवमेंट के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रतिभागियों के बीच एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की।
क्विज़ प्रतियोगिता में पहला स्थान शत्रुंजय चक्रवर्ती, दूसरा स्थान अलीशा और तीसरा स्थान आशीष ने प्राप्त किया।
