रांची डीसी और एसएसपी ने जिले में कई जगहों पर किया ध्वजारोहण, जिलावासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

Ranchi DC and SSP hoisted the National Flag: रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में उप-विकास आयुक्त संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्त्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) धनंजय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के.के. राजहंस, परियोजना निदेशक ITDA मनीषा तिर्की,  जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, अंचल अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

रांची समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत और प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने वीर शहीदों के कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए और इस देश के उत्थान के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

रांची के उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन, रांची परिसर में झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक रांची पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्त्ता रामनारायण सिंह एवं अन्य ज़िलास्तरीय पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उप विकास आयुक्त संजय भगत ने सभी पदाधिकारी/कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इस खास अवसर पर उन्होंने सभी को अपने देश के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

भू-बंदोबस्त कार्यालय, रांची में झंडोत्तोलन

जिला भू बंदोबस्त पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने भू-बंदोबस्त कार्यालय में झंडोत्तोलन किया

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी औऱ कर्मचारी उपस्थित थे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने भू-बंदोबस्त कार्यालय के सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों/कर्मी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रांची नवीन पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवीन पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रांची पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक), अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची धनंजय भी मौजूद रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और देश के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस खास मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक पारस राणा तथा अन्य अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।