Sajanwa Kaise Tejab: नारायण मोशन पिक्चर्स के बैनर तले और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट की फिल्म ‘सजनवा कइसे तेजब’ (Sajanwa Kaise Tejab) का ट्रेलर आउट हो चुका है। यह भोजपुरी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
मुख्य कलाकार भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक हैं। Trailer में ही दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को भाने लगी है।
फिल्म का निर्माण संजय यादव और आशीष कुमार कंठ ने किया है। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। यह फिल्म प्रेम, त्याग, दर्द और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करती है।
फिल्म की कहानी
रितेश पांडेय एक साधारण परिवार के लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अपर्णा मलिक मॉडर्न खयालों की लड़की वाली भूमिका में हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी हद तक प्रभावशाली दिख रही है।
ट्रेलर से ही फिल्म की कहानी काफी हद तक समझ में आ रही है। फिल्म की कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या रितेश पांडेय अपने प्यार को बचा पायेंगे या किस्मत कोई अलग राह तय करेगी।
सभी कलाकारों ने अपने किरदार के जरिये भावनाओं को जीवंत करने का प्रयास किया है।

निर्माता की ज़ुबानी
फिल्म के निर्माता और निर्देशक बताते हैं कि यह फिल्म केवल एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि, रिश्तों, समाज की सोच और त्याग की मार्मिक दास्तान है। उनका भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों को भावनाओं की गहराई में ले जायेगी और हर वर्ग के दर्शकों के दिल को छूने में सफल रहेगी।
फिल्म के स्टारकास्ट
मुवी में रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक के अलावा अमित शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, पल्लवी सिंह, उल्हास, कविता राज और शनि शर्मा सहित कई कलाकार मौजूद हैं।
पर्दे के पीछे अहम भूमिका
फिल्म की कहानी इश्तियाक शेख बंटी, सुरेन्द्र मिश्रा, दिलीप रावत और विवेक मिश्रा ने लिखी है। संवाद सुरेन्द्र मिश्रा और विवेक मिश्रा के हैं। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि गीत शेखर मधुर ने लिखे हैं।
