LPG ship crosses reaches India: जब से ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध शुरू हुआ है, दुनिया के कई देशों में गैस-तेल की कमी से अफरा-तफरी का माहौल है। भारत में भी कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसाय ठप पड़ चुके हैं। घरेलु गैस के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ रही है। गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी अपने पूरे चरम पर है।
लेकिन अब घबराने की ज़रूरत नहीं। क्योंकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच LPG लदा जहाज शिवालिक भारत पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब हज़ार मीट्रिक टन LPG है। इससे करीब साढ़े 32 लाख सिलिंडर की कमी पूरी हो जायेगी।
यह जहाज मार्च को तनावपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था जो 16 मार्च की शाम 5 बजे भारत पहुंच गया।
जानकारों की माने तो दो और जहाज मंगलवार तक भारत पहुंच जायेंगे। इन जहाजों में 46 हज़ार टन LPG और करीब 81 हज़ार टन कच्चा तेल मौजूद है।
भारत की कूटनीति
आपको बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के दौरान ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता बंद कर दिया है। इसके कारण उस रास्ते से गुजरने वाले सभी जहाज विभिन्न बंदरगाहों पर खड़े थे। थाईलैंड के एक जहाज ने ईरानी चेतावनी के बाद भी वहां से गुजरने की कोशिश की जिसपर ईरान ने हमला कर दिया था।
भारत की बेहतर कूटनीति का नतीज़ा है कि वहां से ईरान ने सिर्फ भारत के जहाजों को गुजरने की इजाजत दी है। बीते दिनों विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से कई बार फोन पर बात की। इसके बाद यह इजाजत दी गयी।
फारस की खाड़ी में अभी भी भारत के 22 जहाज मौजूद हैं। उनपर 611 भारतीय नाविक सवार हैं। उम्मीद की जा रही है कि धीरे-धीरे सभी जहाज भारत आ जायेंगे।
