अब पाकिस्तान का मिट जायेगा नामोनिशान, इस देश ने खा ली बहुत बड़ी कसम

Now Pakistan will be wiped out: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। इस पाक महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और खुदा से अमन और शांति की दुआ करते हैं। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जो इस्लामिक होकर भी अमन और शांति से दूर रहना चाहता है। लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब इसका खामियाजा वो भुगतने वाला है।

रमजान के महीने में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 400 से अधिक निर्दोषों की जान ले ली। काबुल स्थित एक अस्पताल पर बमबारी कर मुनीर की सेना ने वो गदर मचाया कि पूरा काबुल खून से लाल हो उठा।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से अब बातचीत का रास्ता बंद कर दिया है। अफगान की तालिबानी सरकार ने कहा है कि अब इस नरसंहार का बदला लिया जायेगा।

दरअसल सोमवार की देर रात पाकिस्तान ने काबुल स्थित एक नशामुक्ति अस्पताल पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 400 से ज़्यादा लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 250 से ज़्यादा लोग घायल हैं।

इस नरसंहार के बाद अफगानिस्तान का खून खौल उठा है। तालिबान का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने नागरिकों के बीच दहशत और आतंक फैलाने के लिए जान-बूझकर अस्पतालों,स्कूलों और मदरसों को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान को तबाह करने की कसम खायी

तालिबान ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए पाकिस्तान के साथ आगे किसी भी कूटनीति या बातचीत नहीं करने का ऐलान किया। तालिबान अब जवाबी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। तालिबान ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वो अब चुप नहीं बैठेंगे बल्कि पाकिस्तान को खून के आंसू रूलायेंगे।

सफाई देने में जुटा पाकिस्तान

पाकिस्तान के एक मंत्री ने इस हमले को सही बताया है। पाक के एक मंत्री ने कहा कि इस मिशन में सटीक हवाई हमले किये गये। उन्होंने कहा कि इस मिशन का मकसद तालिबानी शासन की वैसी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।

अफगानी क्रिकेटरों का गुस्सा फूटा

पाकिस्तान के इस हमले के बाद अफगानी क्रिकेटरों का गुस्सा फूट पड़ा है। मोहम्मद नबी, राशिद खान और नवीन उल हक ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है।