झारखंड के सभी थाना और ओपी प्रभारियों का प्रशिक्षण, पहले दिन डीजीपी तदाशा मिश्र रहीं मौजूद

Police Training: झारखण्ड राज्य के सभी जिलों के पुलिस थाना और ओ.पी. प्रभारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके तहत उन्हें कार्यकुशलता, जनता के बीच कुशल व्यवहार, पारदर्शिता के साथ कार्य करना, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई, जनसंपर्क व्यवहार एवं नवीन विधिक प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह शिविर रांची के अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर 5 मई, 7 मई, 11 मई, 14 मई, 18 मई, 21 मई, 25 मई, 28 मई और 29 मई को कई सत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्र मौजूद रहीं।

उनके अलावा मौके पर ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, अनूप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ, इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसटीएफ, संजीव कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक एसआईबी, कार्तिक एस., पुलिस उप-महानिरीक्षक, सुरेन्द्र झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्मिक, चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, नौशाद आलम, पुलिस उप-महानिरीक्षक, चन्दन कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, प्रियदर्शी आलोक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अजय कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, आईटीएस उपस्थित रहे।