दिलवालों की दिल्ली ने सपनों की नगरी मुंबई का सपना तोड़ा, समीर रिजवी के आगे मुंबई इंडियंस पस्त

IPL 2026 MI Vs DC: दिलवालों की दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए सपनों की नगरी मुंबई इंडियंस का सपना तोड़ दिया।

दिल्ली के बल्लेबाज समीर रिजवी ने अकेले दम पर मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को पस्त कर दिया।

दिल्ली में हुए मुकाबले में अक्षर पटेल की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को 6 विकेट से हरा दिया।

समीर रिजवी लगातार दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हीरो बने।

मात्र 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

केएल राहुल और नीतीश राणा लगातार दूसरे मैच में फेल हुए।

7 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद निसांका और समीर रिजवी ने पारी को संभाला।

निसांका 30 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गये।

उसके बाद उतरे डेविड मिलर ने 21 रन बनाकर समीर के साथ अच्छी साझेदारी की।

हालांकि समीर रिजवी अपने शतक से चूक गये लेकिन उन्होंने दिल्ली को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया था।

उसके बाद उतरे ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर मिलर ने जीत दिला दी।

समीर रिजवी ने 51 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रन बनाये।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाये।

सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन का बल्ला नहीं चला और वे 9 रन पर आउट हो गये।

उनके बाद उतरे तिलक वर्मा 0 पर आउट हुए।

इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी का नज़ारा पेश किया।

रोहित शर्मा ने 26 गेंदों पर 35 रन बनाये।

सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाये।

नमन धीर ने 28 और मिशेल सैंटनर ने 18 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली की ओर से मुकेश सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिये।

नगिदी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और नटराजन को 1-1 विकेट मिला।