Sabalenka’s Wimbledon Journey Ends: विम्बलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार खेल जारी है।
चौथे दौर के मुकाबले में जोकोविच ने क्वालिफायर खिलाड़ी रोमन साफियुलिन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
शानदार मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने जीत दर्ज की
सर्बियाई टेनिस स्टार जोकोविच ने चौथ दौर के मुकाबले में साफियुलिन को 7-6, 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।
करीब 3 घंटे 26 मिनट तक चले इस मुकाबले में साफियुलिन ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
पहले सेट में साफियुलिन ने 5-2 की बढ़त बनायी और 2 बार सेट प्वाइंट भी मिला।
लेकिन जोकोविच ने अपने अनुभव और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इस सेट को टाई ब्रेकर तक पहुंचा दिया।
टाई ब्रेकर में भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए जोकोविच ने इसे जीत लिया।
दूसरे सेट में जोकोविच ने 6-3 से जीत दर्ज की।
तीसरे सेट में मेडिकल टाइमआउट के बावजूद साफियुलिन ने शानदार खेल दिखाया और सेट को 3-6 से अपने नाम किया।
चौथे सेट में जोकोविच ने साफियुलिन पर दबदबा बनाये रखा और सेट के साथ मैच भी जीत लिया।
जोकोविच ने रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा
इस जीत के साथ ही सर्बिया के नोवाक जोकिविच विम्बलडन के इतिहास में पुरूष एकल में सबसे ज़्यादा एकल मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गये।
इससे पहले यह रिकॉर्ड स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के नाम था जिन्होंने 105 मुकाबले जीते थे।
विम्बलडन में सभी वर्गों में सबसे ज़्यादा एकल मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड मार्टिना नवरातिलोवा के नाम है।
नवरातिलोवा ने विम्बलडन में 120 एकल मुकाबले जीते हैं।
वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका विम्बलडन से बाहर
जापान की नाओमी ओसाका ने विम्बलडन में बड़ा उलटफेर कर दिया।
उन्होंने विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
ओसाका ने यह मुकाबला सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से जीता।
आर्यना ओसाका पहली बार विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।
